नीचे दो कथन दिए गए हैं: A. जब एक p-n संधि डायोड के सिरों के बीच, अग्रदिशिक बायस वोल्टता एक निश्चित मान की देहली वोल्टता से अधिक बढ़ती है, तो डायोड की धारा में सार्थक वृद्धि होती है। B. इस धारा को प्रतीप संतृप्त धारा कहते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
एक सरल लोलक के लिए, जिसका आवर्त-काल T है, गतिज ऊर्जा (K.E.) का समय (t) के साथ विचरण किसके द्वारा निरूपित किया जाता है?
Water flows through a horizontal tube as shown in the figure. The difference in height between the water columns in vertical tubes is 5 cm and the area of cross-sections at A and B are 6 cm\(^2\) and 3 cm\(^2\) respectively. The rate of flow will be ______ cm\(^3\)/s. (take g = 10 m/s\(^2\)).
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? A. एक चालक के भीतर स्थिरवैद्युत क्षेत्र शून्य होता है। B. आवेशित चालक के पृष्ठ पर विद्युत क्षेत्र उसके पृष्ठीय आवेश घनत्व पर निर्भर नहीं करता। C. एक आवेशित चालक के भीतर, स्थिर स्थिति में कोई आधिक्य आवेश नहीं हो सकता। D. आवेशित चालक के पृष्ठ पर, प्रत्येक बिंदु पर, स्थिरवैद्युत क्षेत्र पृष्ठ के लंबवत होना चाहिए। E. आवेशित चालक के भीतर, प्रत्येक स्थान पर स्थिरवैद्युत विभव शून्य होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
एक प्रगामी गुणावृत्ति (हार्मोनिक) तरंग के लिए \(y(x, t) = 2.0 \cos 2\pi(10t - 0.0080x + 0.35)\) है, जहाँ x और y, cm में हैं और t सेकण्ड में है। दोलन करती हुई इस तरंग के दो बिंदु, जो कि एक-दूसरे से 0.5 m की दूरी पर हैं, के बीच का कलांतर है: