List of top Hindi Elective Questions asked in CBSE CLASS XII

निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या कीजिए: विकास का यह 'उजला पहलू' अपने पीछे कितने व्यापक पैमाने पर विनाश का अँधेरा लेकर आया था, हम उसका छोटा-सा जायजा लेने दिल्ली में स्थित 'लोकायन' संस्था की ओर से सिंगरौली गए थे। सिंगरौली जाने से पहले मेरे मन में इस तरह का कोई सुखद भ्रम नहीं था कि औद्योगीकरण का चक्का, जो स्वतंत्रता के बाद चलाया गया, उसे रोका जा सकता है। शायद पैंतीस वर्ष पहले हम कोई दूसरा विकल्प चुन सकते थे, जिसमें मानव सुख की कसौटी भौतिक लिप्सा न होकर जीवन की ज़रूरतों द्वारा निर्धारित होती। पश्चिम जिस विकल्प को खो चुका था भारत में उसकी संभावनाएँ खुली थीं, क्योंकि अपनी समस्त कोशिशों के बावजूद अंग्रेज़ीराज हिंदुस्तान को संपूर्ण रूप से अपनी सांस्कृतिक कॉलोनी बनाने में असफल रहा था।
कुटज क्या केवल जी रहा है। वह दूसरे के द्वार पर भीख माँगने नहीं जाता, कोई निकट आ गया तो भय के मारे अधमरा नहीं हो जाता, नीति और धर्म का उपदेश नहीं देता फिरता, अपनी उन्नति के लिए अफ़सरों का जूता नहीं चाटता फिरता, दूसरों को अवमानित करने के लिए ग्रहों की खुशामद नहीं करता। आत्मोन्नति हेतु नीलम नहीं धारण करता, अंगूठियों की लड़ी नहीं पहनता, दाँत नहीं निपोरता, बगलें नहीं झाँकता। जीता है और शान से जीता है, काहे वास्ते, किस उद्देश्य से? कोई नहीं जानता। मगर कुछ बड़ी बात है। स्वार्थ के दायरे से बाहर की बात है। भीष्म पितामह की भाँति अवधूत की भाषा में कह रहा है 'चाहे सुख हो या दुःख, प्रिय हो या अप्रिय', जो मिल जाय उसे शान के साथ हृदय से बिलकुल अपराजित होकर, सोल्लास ग्रहण करो। हार मत मानो।
सत्य! कितना भोला-भाला, कितना सीधा-सादा, जो कुछ अपनी आँखों से देखा, बखान कर दिया, जो कुछ जाना बिना नमक-मिर्च लगाये बोल दिया। यही तो सत्य है न! इतना सरल। सत्य सृष्टि का प्रतिबिम्ब है, ज्ञान की प्रतिलिपि है, आत्मा की वाणी है। सत्यवादिता के लिए केवल निष्कपट मन चाहिए। एक झूठ के लिए हज़ारों झूठ बोलने पड़ते हैं, झूठ की लंबी शृंखला मन में बैठानी पड़ती है और कहीं तारतम्य न बैठा, पोल खुली तो अविश्वास का आघात सहना पड़ता है। अवमानना का कड़ुआ घूँट पीना पड़ता है। हाँ, सत्य बोलने और करने में भी किसी का अकारण अहित करने का उद्देश्य नहीं होना चाहिए।

संसार में जितने महान् व्यक्ति हुए हैं, सबने सत्य का सहारा लिया है – सत्य की उपासना की है। 'चन्द्र टरै सूरज टरै, टरै जगत व्यवहार' के उद्घोषक राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा जगद्विख्यात है। यह ठीक है कि उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने में अनेक कठिनाइयों के दलदल में फँसना पड़ा, लेकिन उनकी कीर्ति आज चाँद की चाँदनी और सूरज की रोशनी से कम प्रकाशपूर्ण नहीं है। राजा दशरथ ने सत्यवचन निर्वाह के लिए अपना प्राणोत्सर्ग तक किया। महात्मा गांधी ने सत्य की शक्ति से ही विदेशी शासन की जड़ काट दी। उनका कथन है – सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है, त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए नजर आते हैं। उनका अन्त नहीं होता। वस्तुतः, सत्यभाषण और सत्यपालन के अमित फल होते हैं। सत्य बोलने का अभ्यास बचपन से ही डालना चाहिए।

झूठ बोलने वालों से लोगों का विश्वास उठ जाता है। उनकी उपेक्षा सर्वत्र होती है। उनकी उन्नति के द्वार बंद हो जाते हैं। कभी-कभी तो उन्हें अपनी बेशकीमती ज़िंदगी से भी हाथ धोना पड़ता है।

सत्य की महिमा अपार है। सत्य महान् और परम शक्तिशाली है। संस्कृत की सूक्तियाँ हैं – 'सत्यमेव जयते नानृतम् – नहि सत्यात् परो धर्म:' – सत्य की ही विजय होती है, असत्य की नहीं – तथा 'सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।' सत्य की एक चिनगारी से असत्य के फूस का अम्बार एक क्षण में भस्मसात् हो जाता है।