Translate the following passage into English: सही शिक्षा का वास्तविक ध्येय हमारे बौद्धिक स्तर को उठाना है। बौद्धिक स्तर को उठाने का अर्थ विद्यार्थी के मस्तिष्क में दुनिया भर के तथ्य और आँकड़े भरना नहीं है, बल्कि उसे इस योग्य बनाना है कि वह दूसरे के दृष्टिकोण को ठीक प्रकार से समझ सके। साथ ही शिक्षा का ध्येय मौलिक चिन्तन की क्षमता विकसित करना है। सच्ची शिक्षा हमें यह सिखाती है कि हम किस प्रकार दूसरे के दृष्टिकोण से समझौता करें और किस प्रकार अपने विचारों को दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करें।