‘दूसरा देवदास’ पाठ के आधार पर गंगा किनारे रहने वाले लोगों की आजीविका के तरीकों पर प्रकाश डालिए।
‘कुटज’ पाठ के आधार पर उसकी अपराजेय जीवनी शक्ति को उदाहरण सहित समझाइए।
‘प्रेमघन’ के व्यक्तित्व की सामंती प्रवृत्तियों को सोदाहरण सामने रखिए।
''तोड़ो'' कविता में विध्वंस की नहीं बल्कि सृजन की प्रेरणा दी गई है – सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
‘मुझ भाग्यहीन की तू संबल’ — कवि स्वयं को भाग्यहीन क्यों कह रहा है? उसका संबल कौन है?
‘भरत राम का प्रेम’ प्रसंग के आधार पर लिखिए कि भरत स्वयं को सभी अनर्थों का मूल क्यों मानते हैं।
सबसे पहले कविता शब्दों से खेलने का प्रयास है – कैसे ? सोदाहरण लिखिए।
नाटक की रचना और प्रस्तुति का सबसे सशक्त माध्यम क्या और क्यों है ?
कहानी में पात्रों का महत्त्व स्पष्ट करते हुए अपनी किसी पसंदीदा कहानी के प्रमुख पात्र की चर्चा करते हुए लिखिए कि कहानीकार ने उसकी रचना में किन बातों का विशेष ध्यान रखा है।
भैरों ने सूरदास की झोंपड़ी में आग क्यों लगाई ? वह अपने कार्य को उचित क्यों मान रहा था ? आपके विचार से भैरों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाना चाहिए और क्यों ?
'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर गाँव की वर्षा का चित्रण कीजिए। वर्षा से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए लिखिए कि इसके बाद भी लेखक उसे इस भावुकता से क्यों याद करता है।
‘अपना मालवा...’ पाठ का लेखक विकास की सभ्यता को मूलत: क्या मानता है और क्यों ? क्या आप उसकी राय से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘एक बूँद’ कविता में प्रयुक्त 'सागर' और 'बूंद' के अर्थ को स्पष्ट करते हुए बूँद के महत्त्व पर टिप्पणी कीजिए।
तुलसीदास के ‘भरत’ आदर्श भाई का एक मानक प्रस्तुत करते हैं, कैसे? पाठ्यक्रम में पढ़े हुए अंश के आधार पर लिखिए।
वसंत ऋतु में होने वाले परिवर्तनों का वर्णन 'वसंत आया' कविता के आधार पर कीजिए।
आपके पाठ्यक्रम में मज़दूरों के शोषण पर केंद्रित लघुकथा कौन-सी है और उसमें उनके शोषण के किन पक्षों पर प्रकाश डाला गया है?
‘घड़ी के पुर्जे’ पाठ के संदर्भ में ‘घड़ीसाज़' को भी घड़ी खोलकर देखने की इज़ाज़त न देने का अभिप्राय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि इसका क्या दुष्परिणाम होगा।
‘दूसरा देवदास’ कहानी के आधार पर लिखिए कि संभव संध्या की आरती से लौटकर अनमना सा क्यों था। उसकी अवस्था का चित्रण करते हुए कारण लिखिए।
एक सशक्त नाटक किन तत्त्वों की उपस्थिति से बनता है? सोदाहरण लिखिए।
आप अपनी पसंदीदा कविता का उल्लेख करते हुए लिखिए कि उसकी संरचना और भावों में ऐसा क्या खास है कि वह आपकी प्रिय कविता है।
कहानी के केंद्रीय बिंदु को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि कहानी-लेखन में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ में बौद्ध स्तूप को नागर भारत का सबसे पुराना लैंडस्केप कहा गया है, इसके सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
‘जूझ’ कहानी में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए अध्यापकों द्वारा किए जाने वाले कठोर व्यवहार का उल्लेख किया गया है। आपकी दृष्टि में क्या छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार उचित है? वर्तमान समय में इसमें क्या परिवर्तन आया है? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी में भूषण द्वारा ‘बब्बा, आप तो हद करते हैं, जो बात आप जानते ही नहीं, आपसे क्यों पूछें’ कथन किस सन्दर्भ में कहा गया और क्यों? इस कथन के सन्दर्भ में भूषण के चरित्र की समीक्षा कीजिए।
‘शिरीष के फूल’ पाठ के आधार पर लिखिए कि ‘पुराने की अधिकार-लिप्सा का समय रहते सावधान होने’ का प्रसंग पाठ में किस संदर्भ में आया है? इसके माध्यम से लेखक क्या संदेश देना चाहता है?