List of top Questions asked in UP Board XII- 2026

निम्नलिखित गद्यांश के नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
पृथ्वी पर निवास करने वाले जनों का विस्तार अनंत है — नगर और जनपद, पुर और गाँव, जंगल और पर्वत, नाना प्रकार के जनों से भरे हुए हैं। ये जन अनेक प्रकार की भाषाएँ बोलनेवाले और अनेक धर्मों के माननेवाले हैं, फिर भी ये मातृभूमि के पुत्र हैं और इस कारण उनका सौहार्द भाव अखण्ड है। सभ्यता और रहन-सहन की दृष्टि से जन एक-दूसरे से आगे-पीछे हो सकते हैं, किन्तु इस कारण से मातृभूमि के साथ उनका जो सम्बन्ध है, उसमें कोई भेदभाव उत्पन्न नहीं हो सकता। पृथ्वी के विशाल प्रांगण में सब जातियों के लिए समान क्षेत्र है।

क) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ का शीर्षक और लेखक का नाम लिखिए।
ख) पृथ्वी पर रहनेवाले कहाँ भरे हुए हैं?
ग) लेखक ने मातृभूमि का पुत्र किसे कहा है?
घ) मातृभूमि को लेकर किसमें भेदभाव नहीं है?
ङ) सब जातियों के लिए कौनसा क्षेत्र समान है?
गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: "विज्ञान और उद्यम दोनों को मिलाकर राष्ट्र के भौतिक स्वरूप का एक नया ठाट खड़ा करना है। यह कार्य प्रसन्नता, उत्साह और अथक परिश्रम द्वारा नित्य आगे बढ़ाना चाहिए। हमारा यह ध्येय है कि राष्ट्र में जितने हाथ हैं, उनमें से कोई भी इस कार्य में भाग लिये बिना रीता न रहे। तभी मातृभूमि की पुष्कल समृद्धि और समग्र रूपमंडन प्राप्त किया जा सकता है।" (क) उपर्युक्त गद्यांश के पाठ एवं लेखक के नाम लिखिए। (ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए। (ग) 'रीता' और 'पुष्कल' शब्दों के अर्थ लिखिए। (घ) मातृभूमि की पुष्कल समृद्धि किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है? (ङ) हमारा क्या ध्येय है?