Question:

स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर — 'रश्मिरथी' खण्डकाव्य की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख कीजिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)

Updated On: Sep 23, 2026
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

'रश्मिरथी' की प्रमुख घटनाएँ:
1) कर्ण का जन्म व कुन्ती द्वारा उसे नदी में प्रवाहित करना, अधिरथ-राधा द्वारा पालन।
2) गुरु परशुराम से शिक्षा व शाप की घटना।
3) रंगभूमि में कर्ण का अपमान व दुर्योधन द्वारा अंगराज बनाया जाना, जिससे प्रगाढ़ मित्रता स्थापित होती है।
4) इन्द्र द्वारा छद्मवेश में कवच-कुण्डल माँगना और कर्ण का दानवीरता-पूर्वक उन्हें दे देना।
5) कुन्ती द्वारा युद्ध-पूर्व सत्य बताना, किन्तु कर्ण का कौरव-पक्ष के प्रति निष्ठा बनाए रखना।
6) अन्ततः महाभारत युद्ध में कर्ण की वीरगति।
Was this answer helpful?
0
0