एक लवण \(XY\) के लिए, जो एक प्रबल विद्युत अपघट्य है, \(298K\) पर \(\Lambda_m\) बनाम \(\sqrt{c}\) के आलेख का ढाल \(-90.0\;S\,cm^2\,mol^{-3/2}\,L^{1/2}\) है। \(XY\) की \(0.01M\) सांद्रता पर \(\Lambda_m\) का मान \(145.0\;S\,cm^2\,mol^{-1}\) है। \(298K\) पर \(Y^-\) आयन की सीमांत मोलर चालकता \((\Lambda^0_{Y^-})\) ज्ञात कीजिए।
दिया है:
\[
\Lambda^0_{X^+}=74.0\;S\,cm^2\,mol^{-1}
\]
