List of top Hindi Elective Questions asked in CBSE CLASS XII

बड़ी हवेली की बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को पीढ़ी दी और आँख के इशारे से कुछ देर चुपचाप बैठने को कहा। बड़ी हवेली नाममात्र की ही बड़ी हवेली है। ....... बड़े भैया के मरने के बाद ही जैसे सब खेल खत्म हो गया। तीनों भाइयों ने आपस में लड़ाई-झगड़ा शुरू किया। रैयतों ने जमीन पर दावे करके दखल किया, फिर तीनों भाई गाँव छोड़कर शहर में जा बसे, रह गई बड़ी बहुरिया - कहाँ जाती बेचारी ! भगवान भले आदमी को ही कष्ट देते हैं। नहीं तो एक घंटे की बीमारी में बड़े भैया क्यों मरते ? ....... बड़ी बहुरिया की देह से ज़ेवर खींच-छीनकर बँटवारे की लीला हुई थी। हरगोबिन ने देखी है अपनी आँखों से द्रौपदी चीर-हरण लीला ! बनारसी साड़ी को तीन टुकड़े करके बँटवारा किया था, निर्दयी भाइयों ने। बेचारी बड़ी बहुरिया।
जल ही जीवन है, जल को बचा लेना जैसे भावी जीवन को बचा लेना है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल की जरूरत और अधिक महसूस की जाती है। जल-संकट के मौजूदा हालात को देखते हुए जल आपूर्ति के विकल्प के रूप में तरण-तारिणी तालाब के महत्त्व को आज समझने की जरूरत है। जब देश में बड़े-बड़े बाँध अस्तित्व में नहीं थे, तब तालाब ही हमारे सिंचाई का एकमात्र साधन थे। वायु प्रवाह एवम् पर्यावरण के संतुलन की भूमिका में तालाब सहायक रहे हैं। आज जल-प्रबंधन और जल संचयन के हार्वेस्टिंग सिस्टम की जो दलीलें दी जाती हैं वह तालाब की संरचना है। तालाब हमारे जल सरोकार के परंपरागत साधन रहे हैं, उसे और अधिक बृहत् और विकसित रूप देकर इस साधन का अधिकाधिक लाभ ले सकते हैं। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यदि जल आपूर्ति का वास्तविक चिंतन करें तो तालाब को सुविधा के सागर के रूप में देख सकते हैं। लोक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता मिले यह समय की जरूरत है। भोपाल का रानी सागर हो, या पाण्डु महल को आकार देता विशाल सरोवर अथवा रायपुर को दर्शनीय बनाता बूढ़ा तालाब, सौन्दर्यीकरण का इससे बेहतर मिसाल वह भी इसके नैसर्गिक रूप में और क्या हो सकता है। नदी, तालाब एवम् सागर से होकर गुजरने वाली हवाएँ बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्विज्ञान है। तालाब में सिर्फ़ जल ही नहीं होता, अपितु इसमें लोक दर्शन के तत्त्व भी मौजूद होते हैं। ग्राम्य संस्कृति में लोक व्यवहार एवम् ग्राम्य सूचना के दो ही तो केंद्र हैं - पहला चौपाल, दूसरा तालाब। मंगल उत्सव हो या दारुण-गाथा, चर्चा में तल्लीनता देखी व सुनी जा सकती है। हमारे तालाब की लोक-संस्कृति का ही कमाल है कि हम बिना किसी शुल्क के सूर्य दर्शन व प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठा लेते हैं। तालाब हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमें इसकी वर्तमान दशा को सुधारना होगा तभी भविष्य में उसकी मौजूदगी का लाभ हम ले सकेंगे।