Question:

फ़ीचर लेखन की शैली समाचार लेखन की शैली से अलग होती है। पुष्टि कीजिए। (कोई तीन बिंदु लिखिए) 
 

Show Hint

समाचार तत्काल जानकारी देता है, फीचर दीर्घकालिक प्रभाव और रुचिकर प्रस्तुति के लिए लिखा जाता है।
Updated On: Jan 14, 2026
Hide Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

फ़ीचर लेखन और समाचार लेखन दोनों ही पत्रकारिता के अंग हैं, परंतु इनकी शैलियाँ भिन्न होती हैं।
1. शैलीगत भिन्नता: समाचार लेखन तथ्यात्मक, तात्कालिक और निष्पक्ष होता है, जबकि फीचर लेखन में साहित्यिक भाषा, दृश्यात्मकता और विवरणात्मकता होती है।
2. लक्ष्य: समाचार सूचना देता है, जबकि फ़ीचर भावनात्मक रूप से जोड़ता है और जागरूकता या मनोरंजन का भी माध्यम बनता है।
3. रचना पद्धति: समाचार '5W1H' (क्या, कहाँ, कब, क्यों, कौन, कैसे) पर आधारित होता है जबकि फ़ीचर किसी विषय की गहराई में जाकर विवेचन करता है।
Was this answer helpful?
0
0

Questions Asked in CBSE CLASS XII exam

View More Questions