Question:

छात्रावास की जीवन-शैली विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखिए । अथवा विद्यालय में खेल-कूद की सामग्री की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए । 
 

Show Hint

प्रार्थना-पत्र में प्रारूप (format) का विशेष ध्यान रखें। विषय स्पष्ट और संक्षिप्त होना चाहिए। पत्र की भाषा विनम्र और औपचारिक होनी चाहिए तथा अपनी बात को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।
Updated On: Nov 10, 2025
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
(अपने विद्यालय का नाम),
(नगर का नाम) ।
विषय: खेल-कूद की सामग्री की व्यवस्था हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा दसवीं 'अ' का छात्र हूँ। मैं आपका ध्यान विद्यालय में खेल-कूद की सामग्री के अभाव की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
विद्यालय में खेल-कूद की व्यवस्था तो है, परन्तु खेल-सामग्री की अत्यधिक कमी है। फुटबॉल कई जगह से फटी हुई है, वॉलीबॉल का नेट टूटा हुआ है तथा क्रिकेट के बल्ले और गेंदें भी बहुत पुरानी और खराब स्थिति में हैं। सामग्री के अभाव में हम छात्रों को अभ्यास करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
अतः, आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया विद्यालय में खेल-कूद की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराने की कृपा करें, ताकि हम सभी छात्र खेल-कूद प्रतियोगिताओं के लिए उचित अभ्यास कर सकें और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
आपकी अति कृपा होगी।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
(आपका नाम)
कक्षा - १० (अ)
दिनांक: (परीक्षा की तिथि)
Was this answer helpful?
0
0

Top UP Board X पत्र लेखन Questions

View More Questions