Question:

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति के लिए एक आवेदनपत्र लिखिए । 
 

Show Hint

प्रधानाचार्य को पत्र लिखते समय, अपनी बात विनम्रता और स्पष्टता से रखें। अपनी आर्थिक स्थिति का वर्णन करें और अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का उल्लेख करके अपनी पात्रता सिद्ध करें। अंत में आज्ञाकारी शिष्य/शिष्या लिखकर अपना नाम (परीक्षा में क.ख.ग.), कक्षा और अनुक्रमांक अवश्य लिखें।
Updated On: Nov 11, 2025
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाचार्य जी,
राजकीय इण्टर कॉलेज,
कानपुर।
विषय: छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा 10 (ब) का छात्र हूँ। मैं एक निर्धन परिवार से सम्बन्ध रखता हूँ। मेरे पिताजी एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण बड़ी कठिनाई से हो पाता है। उनकी आय इतनी कम है कि वे मेरी पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।
मैं अपनी कक्षा का एक परिश्रमी छात्र हूँ। मैंने गत वर्ष कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा में 85% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मैं पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेता हूँ।
मेरी पढ़ने में बहुत रुचि है और मैं अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता हूँ, परन्तु आर्थिक कठिनाई के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मेरी पारिवारिक आर्थिक स्थिति और मेरी शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए मुझे विद्यालय कोष से छात्रवृत्ति प्रदान करने की कृपा करें, ताकि मैं अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकूँ।
आपकी इस कृपा के लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
सधन्यवाद !
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
क. ख. ग.
कक्षा - 10 (ब)
अनुक्रमांक - ...
दिनांक: [परीक्षा की तिथि]
Was this answer helpful?
0
0

Top UP Board X पत्र लेखन Questions

View More Questions