Question:

अपने निवास स्थान के आसपास/मोहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगर/जनपद के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए । 
 

Show Hint

औपचारिक पत्र लिखते समय प्रारूप (format) का विशेष ध्यान रखें। प्रेषक का पता, दिनांक, प्राप्तकर्ता का पद और पता, विषय, संबोधन और अंत में भवदीय आदि का सही स्थान पर प्रयोग करें। भाषा शिष्ट और स्पष्ट होनी चाहिए।
Updated On: Nov 11, 2025
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सेवा में,
श्रीमान् स्वास्थ्य अधिकारी,
नगर निगम,
लखनऊ (उ.प्र.)।
विषय: मोहल्ले की नालियों की समुचित सफाई हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम इन्दिरा नगर, सेक्टर-14 के निवासी हैं। हम आपका ध्यान अपने मोहल्ले में व्याप्त गंदगी और नालियों की दुर्दशा की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
हमारे मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं, जिसके कारण नालियाँ कूड़े-कचरे से भरी पड़ी हैं। नालियों में पानी का बहाव रुक गया है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इस गंदगी के कारण पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल गई है और मच्छरों तथा अन्य कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमारे मोहल्ले की नालियों की तत्काल और समुचित सफाई करवाने की व्यवस्था करें।
आपकी इस कृपा के लिए हम सभी मोहल्लेवासी आपके आभारी रहेंगे।
सधन्यवाद !
भवदीय,
समस्त निवासीगण,
इन्दिरा नगर, सेक्टर-14,
लखनऊ।
दिनांक: [परीक्षा की तिथि]
Was this answer helpful?
0
0