Question:

अपने मुहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए । 
 

Show Hint

प्रार्थना-पत्र लिखते समय प्रारूप (format) का विशेष ध्यान रखें। विषय को स्पष्ट रूप से लिखें। पत्र की भाषा विनम्र और शिष्ट होनी चाहिए। समस्या का स्पष्ट वर्णन करें और अंत में अनुरोध के साथ पत्र समाप्त करें।
Updated On: Nov 10, 2025
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

सेवा में,
श्रीमान् स्वास्थ्य अधिकारी,
नगर निगम,
प्रयागराज (उ.प्र.)।
विषय: मुहल्ले की नालियों की समुचित सफाई हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम अशोक नगर मुहल्ले के निवासी हैं। हम आपका ध्यान मुहल्ले में व्याप्त गंदगी और नालियों की दुर्दशा की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
हमारे मुहल्ले की नालियों की सफाई हुए लगभग एक महीना हो गया है। नालियों में कूड़ा-करकट और प्लास्टिक की थैलियाँ भर जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इस गंदगी के कारण पूरे मुहल्ले में दुर्गंध फैल गई है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया हमारे मुहल्ले की नालियों की तत्काल और समुचित सफाई करवाने की व्यवस्था करें, जिससे मुहल्ले के निवासियों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
आपकी इस कृपा के लिए हम सभी मुहल्लेवासी आपके आभारी रहेंगे।
सधन्यवाद !
भवदीय,
समस्त निवासीगण,
अशोक नगर,
प्रयागराज।
दिनांक: [परीक्षा की तिथि]
Was this answer helpful?
0
0

Top UP Board X पत्र लेखन Questions

View More Questions