निम्नलिखित पठित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश की लगभग 100 शब्दों में सप्रसंग व्याख्या कीजिए: मैंने वहाँ पूछा, "क्या यह सच है कि शेर साहब के पेट के अंदर, रोज़गार का दफ़्तर है ?" बताया गया कि यह सच है। मैंने पूछा, "कैसे ?" बताया गया, "सब ऐसा ही मानते हैं।" मैंने पूछा, "क्यों ? क्या प्रमाण है ?" बताया गया, "प्रमाण से अधिक महत्त्वपूर्ण है विश्वास?" मैंने कहा, "और यह बाहर जो रोज़गार का दफ़्तर है ?" बताया गया, "मिथ्या है।" मैंने कहा, "तुम लोग मुझे उल्लू नहीं बना सकते। वह शेर का मुँह है। शेर के मुँह और रोज़गार के दफ़्तर का अंतर मुझे मालूम है। मैं इसमें नहीं जाऊँगा।" मेरे यह कहते ही गौतम बुद्ध की मुद्रा में बैठा शेर दहाड़कर खड़ा हो गया और मेरी तरफ झपटा।