List of top Hindi Elective Questions

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) 'सूरदास जैसा व्यक्तित्व अवसाद और निराशा में घिरे मनुष्य के लिए प्रेरणास्रोत है।' 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ के आधार पर इस कथन की पुष्टि करते हुए सूरदास के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। (ii) "जल और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के केंद्र में हैं।" पाठ के आधार पर टिप्पणी कीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं? (iii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लेखक के गाँव की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आधुनिक समय में ग्रामीण जीवन में क्या बदलाव आया है?
ऐसी तेज़ होती बारिश में तकरीबन पच्चीस सालों के बाद वे मिलेंगे यह हैरत होती है सोचकर ! वे मिले मुझे एक दवाई की दुकान पर बारिश की बौछारों से बचते हुए बरसों देखे गए उस चेहरे को भूलना असंभव था ! मैं अपने इलाक़े के उस डाकिए को याद कर रहा था जो उस समय तकरीबन चालीस-पैंतालीस का रहा होगा प्राय: रोज ही आते थे मेरी डाक लेकर सुस्ताते थे हमारी बैठक में माँ उन्हें चाय-पानी के लिए पूछती थी उनके झुर्रियों से भर रहे इन्हीं हाथों ने हजारों चिट्ठियाँ, पत्रिकाएँ, किताबें, मनीऑर्डर .... मेरे घर पहुँचाए थे कभी ! अब तो कोई चिट्ठी नहीं आती ! इलाक़े का डाकिया कौन है बरसों से नहीं जान पाया। हमने बारिश के बीच एक छोटी-सी झोपड़ी में साथ चाय पी उन्होंने अपनी नौकरी के दिनों और नोनीहाट के बहुत से लोगों को याद किया और भर आई आँखों को बार-बार पोंछते रहे चाय पीते हुए उन्होंने फिर कहा कि आम के मौसम में आपका इंतजार रहेगा ! उन्होंने मेरे हाथों पर अपना हाथ रखा और जाने की इजाज़त चाही।
भारत में इंटरनेट के उपयोग और तकनीक को अपनाने की दर तेज़ी से बढ़ रही है। ताजा आँकड़ों के अनुसार देश में 90 करोड़ से अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इससे भारत अब दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बाज़ारों में आ चुका है किंतु तेज़ी से बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ बड़ा साइबर अपराध का खतरा भी जुड़ा है। आज साइबर अपराध सिर्फ़ अमीरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गाँवों और शहरों में रहने वाले आम लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। इसलिए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए सतर्क रहना और साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। साइबर हमले पहले से अधिक जटिल हो गए हैं। जागरूकता का स्तर भी अपेक्षाकृत कम है। अधिकांश लोगों को साइबर सुरक्षा के बुनियादी नियमों की जानकारी नहीं होती। इससे वे असुरक्षित ऑनलाइन तरीके अपनाते हैं और उनका संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ जाता है। एक और महत्त्वपूर्ण पहलू यह है कि साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण के पारंपरिक तरीके उबाऊ और कठिन माने जाते हैं। अत: आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा को रोचक और प्रभावी तरीके से सिखाने की ज़रूरत है। उम्र और भाषा के हिसाब से तैयार साइबर सुरक्षा से जुड़े नुस्खे दिए जाने चाहिए। भारत जैसे बहुभाषी देश में स्थानीय और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक साइबर सुरक्षा सामग्री की कमी बड़ी चुनौती है। साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए 'साइबरपीस कॉर्प्स' जैसे प्रयास महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह पहल साइबर सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों का एक नेटवर्क तैयार करती है जो जमीनी स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करने और साइबर सुरक्षा में सहयोग देने का काम करते हैं। साइबर अपराध के पीड़ितों की मदद करते हैं। लोगों को पता होना चाहिए कि साइबर अपराध होने पर कहाँ शिकायत करें और कहाँ अपनी समस्याएँ उठाएँ तथा मौजूदा आईटी और डेटा सुरक्षा कानूनों के तहत उन्हें कौन-से अधिकार प्राप्त हैं। यह प्रयास सामूहिक रूप से पूरे समाज को डिजिटल रूप से सशक्त कर सकता है।
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) सूरदास के लिए उसकी पोटली की क्या अहमियत थी? पोटली चोरी होने की बात को छिपा जाना उसके व्यक्तित्व की किस विशेषता को दर्शाता है? उसका ऐसा करना आपकी दृष्टि में कहाँ तक उचित है? युक्तियुक्त उत्तर लिखिए। (ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लेखक के गाँव की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आधुनिक समय में ग्रामीण जीवन में क्या बदलाव आया है? (iii) "जल और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के केंद्र में हैं।" पाठ के आधार पर टिप्पणी कीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं?