List of top Hindi Elective Questions

कहते हैं, पर्वत शोभा-निकेतन होते हैं। फिर हिमालय का तो कहना ही क्या! पूर्व और अपर समुद्र - महोदधि और रत्नाकार - दोनों को दोनों भुजाओं से थाहता हुआ हिमालय 'पृथ्वी का मानदंड' कहा जाए तो ग़लत क्या है? कालिदास ने ऐसा ही कहा था। इसी के पाद-देश में यह जो शृंखला दूर तक लोटी हुई है, लोग इसे शिवालिक शृंखला कहते हैं। 'शिवालिक' का क्या अर्थ है? 'शिवालिक' या शिव के जटाजूट का निचला हिस्सा तो नहीं है? लगता तो ऐसा ही है। शिव की लटियायी जटा ही इतनी सूखी, नीरस और कठोर हो सकती है। वैसे, अलकनंदा का स्रोत यहाँ से काफ़ी दूरी पर है, लेकिन शिव का अलक तो दूर-दूर तक छितराया ही रहता होगा। संपूर्ण हिमालय को देखकर ही किसी के मन में समाधिस्थ महादेव की मूर्ति स्पष्ट हुई होगी।
पृथ्वी की छाती फाड़, कौन यह अन्न उगा लाता बाहर? दिन का रवि, निशि की शीत कौन लेता अपनी सिर-आँखों पर? कंकड़-पत्थर से लड़-लड़कर, खुरपी से और कुदाली से, ऊसर बंजर को उर्वर कर, चलता है चाल निराली ले मज़दूर भुजाएँ वे तेरी, मज़दूर शक्ति तेरी महान; घूमा करता तू महादेव! सिर पर लेकर आसमान। पाताल फोड़कर, महाभीष्म! भूतल पर लाता जलधारा; प्यासी भूखी दुनिया को तू देता जीवन संबल सारा। खेती से लाता है कपास, धुन-धुन, बुनकर अंबार परम; इस नग्न विश्व को पहनाता तू नित्य नवीन वस्त्र अनुपम। नंगी घूमा करती दुनिया, मिलता न अन्न, भूखों मरती, मज़दूर भुजाएँ जो तेरी मिट्टी से नहीं युद्ध करती। तू छिपा राज्य-उत्थानों में, तू छिपा कीर्ति के गानों में; मज़दूर भुजाएँ तेरी ही दुर्गों के शृंग-उठानों में। तू छिपा नवल निर्माणों में, गीतों और पुराणों में; युग का यह चक्र चला करता तेरी पद-गति की तानों में। तू ब्रह्मा-विष्णु रहा सदैव तू है महेश प्रलयंकर फिर। हो तेरा तांडव शंभु! आज हो ध्वंस, सृजन मंगलकर फिर।
भाषा अपने समाज का प्रतिबिंब होती है, यदि वह संरक्षित नहीं रहेगी तो प्रतिबिंब की कल्पना नहीं की जा सकती। आज न जाने कितनी बोलियाँ आम लोगों की जुबान और व्यवहार से दूर जाती दिख रही हैं। बोलियों की एक गूढ़ बात यह है कि इनमें पारंपरिक ज्ञान का विशाल भंडार छिपा रहता है। किंतु इस ख़ासियत से बेपरवाह दुनिया में प्रचलित सात हजार भाषाओं में से लगभग 300 को लुप्तप्राय माना जाता है। जनजातीय भाषाएँ वहाँ की वनस्पतियों, जीवों और औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का खजाना हैं। आमतौर पर यह ज्ञान पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होता है। ऐसे में, भाषाओं का विलुप्त होना गंभीर समस्या है। पृथ्वी की मौजूदा भाषायी विविधता का करीब आधा हिस्सा खतरे में है। किसी भी देश या समाज की मूलभाषा के विलुप्त होने के कई कारण हैं – जैसे – प्राकृतिक या मानवीय कारणों से लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करना, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अंग्रेज़ी का बढ़ता वर्चस्व और तकनीक का बढ़ता प्रसार। भाषा किसी भी सभ्यता व संस्कृति तथा उसके रहन-सहन को पहचान देती है। ईसाइयों और यहूदियों के धर्म ग्रंथों की मूल भाषा हिब्रू, जैन और बौद्ध धर्म की भाषा प्राकृत और पाली सहित अनेक भाषाओं का अस्तित्व खो गया है। इसलिए यदि सही अर्थों में किसी संस्कृति की प्रगाढ़ता को समझना है तो उसकी भाषा को समझना होगा, संरक्षित करना होगा। लोकतंत्र के समुचित विकास के लिए भी विभिन्न भाषाओं का समृद्ध होना बहुत जरूरी है क्योंकि इनके माध्यम से देश के एक कोने से दूसरे कोने की समस्या को समझकर उसका समाधान किया जा सकता है। स्थानीय भाषाओं का संरक्षण कर ही समाज का समावेशी विकास हो पाता है। भारतीय भाषाओं का केंद्रीय संस्थान खतरे में पड़ी देश की भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के उपाय में जुट गया है। ये सब वे भाषाएँ हैं जिन्हें दस हजार से भी कम लोग बोलते हैं। जल-जंगल-जमीन के लिए जाग्रत समाज भी अब समझने लगा है कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इन तीनों की सुरक्षा के अलावा भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। वे समझ गए हैं कि जब किसी भाषा का पतन होता है तो उसमें बसी ज्ञान-प्रणाली भी पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए: (क) 'दूसरा देवदास' कहानी में सिविल परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए संभव के माता-पिता उसे गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार भेजते हैं। क्या आप भी अपने कार्य की सफलता के लिए इस प्रकार के कार्य करते हैं? पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। (ख) 'शेर' कहानी के आधार पर लिखिए कि गौतम बुद्ध की मुद्रा में बैठा शेर अचानक दहाड़ते हुए लेखक की ओर क्यों झपट पड़ा। (ग) 'गाँधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए सच्ची आस्था और श्रद्धा की आवश्यकता होती है, बाहरी साधनों की नहीं, क्यों?