निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के ‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि मनुष्य की क्षमता किन बातों पर निर्भर करती है ?
“बीज गल गया नि:शेष” से कवि का क्या तात्पर्य है ? कवि ने ऐसा क्यों कहा है ? ‘छोटा मेरा खेत’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
त्यौहार किस प्रकार हमारे मन को उत्साह व प्रफुल्लता से भर देते हैं ? ‘रुबाइयाँ’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
‘नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो’
पंक्तियों के संदर्भ में लिखिए कि कवि ने ‘उषा’ को किस रूप में चित्रित किया है ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
“माँगि कै खैबो, मसीत को सोइबो, लैबोको एकु न दैबको दोऊ।” ‘कवितावली’ की इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
“कविता एक खेल है बच्चों के बहाने” – कवि ने ऐसा क्यों कहा है ? ‘कविता के बहाने’ कविता के आधार पर लिखिए।
‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता ‘व्यावसायिक दबाव के अंतर्गत एक व्यक्ति की संवेदनशीलता का प्रकटीकरण है।’ स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
रेडियो नाटक की अवधि छोटी तथा पात्र संख्या कम क्यों होती है ? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
विशेष रिपोर्ट कैसे तैयार की जाती है ?
“परंपरागत विषयों के बजाए नए विषयों पर लिखने का अभ्यास करने से अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार का पूरा लाभ मिलता है।” – कैसे ? स्पष्ट कीजिए।
कहानी के संवादों का नाट्य रूपांतरण करते समय नाटक के संवादों की विशेषताएँ लिखिए।
पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषज्ञता कैसे प्राप्त की जा सकती है ? स्पष्ट कीजिये।
‘हिन्दी वेब पत्रकारिता अभी शैशवकाल में है’ – कैसे ? उल्लेख कीजिए।
अखबार या पत्रिका के प्रकाशन के संदर्भ में ‘डेडलाइन’ से क्या आशय है ?
निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :
वर्तमान जीवन शैली और स्वास्थ्य
स्कूल के बाहर स्टेशनरी की दुकान
शिक्षा के क्षेत्र में ए.आई. के बढ़ते चरण
ड्राई एंकर किसे कहते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
‘श्रम विभाजन और जाति-प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि किसी भी समाज को अपने सदस्यों से अधिकतम उपयोगिता प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए और क्यों ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :
किशनदा के चले जाने के बाद यशोधर बाबू ने ही उनकी कई परंपराओं को जीवित रखने की कोशिश की। – ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के आधार पर लिखिए कि वे परंपराएँ कौन-सी थीं ? उनका यशोधर बाबू के पारिवारिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा ?
‘जूझ’ पाठ के आधार पर वसंत पाटील के व्यवहार की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए स्पष्ट कीजिए कि उन विशेषताओं का लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा ?
“मुअनजो-दडो की सभ्यता ‘लघुता में भी महत्ता का अनुभव कराने वाली’ सभ्यता थी।” – ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?
“संबंधों की प्रगाढ़ता आत्मीयता के भावों से उत्पन्न होती है।” – कथन को ‘भक्तिन’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
क्या ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ केवल एक अंधविश्वास की कहानी है, या इससे अधिक कुछ और भी है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘भाषा के चक्कर में बात का टेढ़ी फँसने’ – से क्या आशय है ? ‘बात सीधी थी पर’ कविता के संदर्भ में लिखिए।