Translate the following passage into English:
शिक्षा विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार ही होना चाहिये। यदि उसमें साहित्यिक प्रतिभा है तो उसे विज्ञान या वाणिज्य पढ़ाना व्यर्थ है। हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएट स्तर की शिक्षा सबके लिये अनिवार्य होनी चाहिये। प्रतिभाशाली छात्र ही विश्वविद्यालय के लिये उपयुक्त हैं। माध्यमिक शिक्षा का स्तर ऐसा होना चाहिए कि विद्यार्थी एक योग्य नागरिक एवम् सामान्य कार्य के लिये सक्षम बन सके।