जहाँ भूमि पर पड़ा कि
सोना धँसता, चाँदी धँसती
धँसती ही जाती पृथ्वी में
बड़ों-बड़ों की हस्ती।
शक्तिहीन जो हुआ कि
बैठा भू पर आसन मारे
खा जाते हैं उसको
मिट्टी के ढेले हत्यारे।
मातृभूमि है उसकी, जिसको
उठके जीना होता है,
दहन-भूमि है उसकी, जो
क्षण-क्षण गिरता जाता है,
भूमि खींचती है मुझको भी
नीचे धीरे-धीरे
किंतु लहराता हूँ मैं नभ पर
शीतल-मंद-समीरे।
काला बादल आता है
गुरु गर्जन स्वर भरता है
विद्रोही-मस्तक पर वह
अभिषेक किया करता है।
विद्रोही हैं हमीं, हमारे
फूलों से फल आते हैं
और हमारी कुर्बानी पर
जड़ भी जीवन पाते हैं।
'धँसती ही जाती पृथ्वी में बड़ों-बड़ों की हस्ती' – पंक्ति का आशय है -
पृथ्वी पर सब कुछ नश्वर है।
पृथ्वी में बड़े-बड़े समा जाते हैं।
शक्तिशालियों का जीवन क्षणभंगुर है।
शक्तिशालियों का अधः पतन निश्चित है।
शक्तिहीन का क्या हश्र होता है ?
थक-हार कर बैठ जाता है।
लोग उनको पनपने नहीं देते।
लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते।
अस्तित्व नष्ट हो जाता है।
कविता के केंद्रीय भाव को दर्शाने वाले कथन है/हैं
(I) संसार में जीने के लिए शक्तिशाली बनना पड़ेगा।
(II) हार मानने वालों के लिए मातृभूमि मरण-भूमि के समान है।
(III) यहाँ सब एक-दूसरे के विरोधी हैं।
केवल (I)
केवल (II)
(I) और (II) दोनों ही
(I) और (III) दोनों ही
अपने को विद्रोही कौन और क्यों मानते हैं ?
इस काव्यांश के माध्यम से क्या सीख दी गई है ?
गुरु गर्जना करने वाले बादलों का, वृक्षों के मस्तक पर अभिषेक करना क्या दर्शाता है ?