भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से
कि जैसे धुल गई हो
स्लेट पर या लाल खड़िया चाक
मल दी हो किसी ने
नील जल में या किसी की
गौर झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो।
काव्यांश में ‘काली सिल’ उपमान किसके लिए प्रयुक्त किया गया है ?
‘बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से’ – पंक्ति का सही अर्थ है –
इस काव्यांश में कवि ने उषा का कौन-सा चित्र प्रस्तुत किया है ?
कवि द्वारा भोर को ‘राख से लीपा हुआ चौका’ कहना प्रतिपादित करता है कि भोर का नभ :
‘नील जल में या किसी की गौर झिलमिल देह’ – का वर्णन किस अनुभूति से संबंधित है ?