'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर बालगोबिन भगत के स्वरूप पर टिप्पणी लिखिए।
'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर लिखिए कि एक सच्चे कलाकार को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और किन पर नहीं?
'एक कहानी यह भी' पाठ से उद्धृत कथन 'पिताजी को इस बात का बिलकुल भी अहसास नहीं था कि इन दोनों का तो रास्ता ही टकराहट का है' - में किन 'दो रास्तों' के बीच टकराहट की बात की जा रही है?
'नेताजी का चश्मा' पाठ में हालदार साहब को क्या देखकर 'दुर्दमनीय कौतूहल' हुआ और उन्होंने उसके लिए क्या किया?
अतिशयोक्ति अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।
उपमा अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।
हृदय-गगन में रूप-चंद्रिका बनकर उतरो मेरे - काव्य पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
'खड़-खड़ खड़ताल बजा रही विसुध हवा' - काव्य पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
अति कटु बचन कहति कैकेई मानहुँ लोन जरे पर देई - काव्य पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
तुम्हारा कमरा बेहद सुंदर है। (रेखांकित पद: सुंदर)
वे दूसरे लेखकों की रचनाएँ पढ़ते हैं। (रेखांकित पद: लेखकों)
मुझे थोड़ी चाय और दो। (रेखांकित पद: थोड़ी)
परिश्रम के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती। (रेखांकित पद:बिना)
मुझे अपने आस-पास की प्रकृति को सँभालना अच्छा लगता है। (रेखांकित पद: मुझे)
मुझसे लड़ा नहीं जा सकता। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
बीमार व्यक्ति चल नहीं सकता। (भाववाच्य में बदलिए)
नेताजी ने भाषण दिया था। (कर्मवाच्य में बदलिए)
बोलचाल की भाषा में जो आसानी रहती है वही लिखित भाषा में भी होनी चाहिए। (रचना के आधार पर वाक्य का भेद लिखिए)
यह वही मंच है जहाँ कल सम्मान समारोह हुआ। (आश्रित उपवाक्य और उसका भेद भी लिखिए)
बिस्मिल्ला खाँ काशी में होने वाले परिवर्तनों को देखकर दुखी थे। (मिश्र वाक्य में बदलिए)