निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जीवन का अभियान दान-बल से अजस्र चलता है,
उतनी बड़ी ज्योति, स्नेह जितना अनल्प जलता है।
और दान में रोक या हँसकर हम जो देते हैं,
अहंकारवश उसे स्वत्व का त्याग मान लेते हैं।
यह न स्वत्व का त्याग, दान तो जीवन का झरना है,
रखना उसको रोक, मृत्यु से पहले ही मरना है,
किस पर करते कृपा वृक्ष यदि अपना फल देते हैं?
गिरते से उसको सँभाल, क्यों रोक नहीं लेते हैं?
ऋतु के बाद फलों का रुकना डालों का सड़ना है,
मोह दिखाना देव वस्तु पर आत्मघात करना है।
देते तक इसलिए कि रेशों में मत कीट समाएँ
रहें डालियाँ स्वच्छ कि उनमें नये-नये फल आएँ
जो नर आत्मदान से अपना जीवन घट भरते हैं
वही मृत्यु के मुख में भी पड़कर न कभी मरते हैं
जहाँ रहती है ज्योति उस जगत में, जहाँ कहीं उजियाला
बसे वहीं है वही आत्मा जो सबमें मोल चुकाने वाला।
कवि ने लोगों के द्वारा दान को क्या मान लेने की बात कही है?
वृक्ष और फलों का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है?
आत्मदान करने वाले लोग अमर क्यों हो जाते हैं?