तनों ने अपने क्रोध का शमन करने के लिए तलवार को धरती में गाड़ दिया। आप अपने क्रोध का शमन कैसे कर सकते हैं?
‘छोटी–छोटी बातों पर मित्रों को ______ सुनाना, दिनेश का स्वभाव बन गया है।’
‘तिल का ताड़ बनाना’ मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करने वाला कोई अन्य मुहावरा लिखिए।
‘सातवें आसमान पर होना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
‘अच्छी तरह समझ लेना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए।
‘भाई साहब का रौद्र–रूप देखकर मेरे प्राण सूख जाते थे।’ – पंक्ति से मुहावरा चुनकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
द्वंद्व समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
‘स्वेतांबर’ समस्तपद का विग्रह कर्मधारय और बहुव्रीहि समास दोनों रूपों में कीजिए।
‘नीलकंठ’ समस्तपद समास के किस भेद का उदाहरण है? कारण स्पष्ट कीजिए।
‘मेघला के आकार वाली पर्वत श्रृंखला ने पृथ्वी को चारों तरफ से घेर रखा है।’ – रेखांकित पदों की जगह उपयुक्त समस्तपद प्रस्तुत कीजिए तथा समास का नाम भी लिखिए।
मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है? उदाहरण सहित लिखिए।
‘अच्छी शासन व्यवस्था वही होती है जो समानता पर चलती है।’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
‘जागते रहो’ फिल्म में राजकपूर के अभिनय को बहुत सराहा गया। – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
किसी वाक्य में विशेषण पदबंध की पहचान कैसे की जा सकती है?
‘परेड करते समय हम स्वयं को फौजी समझने लगे थे।’ – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
‘बड़े और छोटे भाई के लड़के काफी सयाने हो गए हैं।’ – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
‘हरिहर काका लुड़कते–सरकते हुए दरवाजे तक आए।’ – वाक्य में से क्रिया–विशेषण (अव्यय) पदबंध चुनकर लिखिए।
आप प्रेरक/प्रेरणा हैं। आपके परिसर में अवैध दुकानें बनाई जा रही हैं। इसकी शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई–मेल लिखिए।
“बर्फ़ क्या आई, ख़ुशी लग गई। सारा पानी कि चारों तरफ़......” इस विषय को आगे बढ़ाते हुए लगभग 100 शब्दों में लघु–कथा लिखिए।
आप अ.भा.संपर्क समिति के सचिव विपुल/विभा हैं। आपकी मौलिकता समिति, वृक्षारोपण का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मौलिकतावादियों की भागीदारी अपेक्षित है। उसके लिए सूचना तैयार कीजिए।
आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विपुल/विभा हैं। आपके विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालयीय ‘संगीत प्रस्तुति’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने हेतु सूचना तैयार कीजिए।
डिजिटल ठगी के बढ़ते अपराधों से जनसामान्य को सावधान रखने हेतु अ.भा.स. संस्था द्वारा जनहित में जारी एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
आपके विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘पढ़ने के बच्चे’ के साथ मिलकर कुछ पुस्तकों के गत्ते तैयार किए हैं, जिन्हें बेचकर बच्चों के लिए पुस्तकें एवं खेल–खिलौनों की व्यवस्था की जाएगी। ग्राहकों की रुचि के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
किसी खेल का आँखों देखा वर्णन... संकेत बिंदु – खेल का वातावरण • लोगों में उत्साह • अंतिम चरण में पासा पलटा
कंप्यूटर युग संकेत बिंदु – कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग • कंप्यूटर के विविध क्षेत्र • कंप्यूटर क्रांति