भवभूति संस्कृत साहित्य के प्रधान नाटककार हैं ।}
निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित प्रश्न में से रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिए :
काशी में हजारों मालों का इतिहास है ।
किस वाच्य में क्रिया सदैव सकर्मक होती है ?
वह उन आटे की गोलियों को लेकर गंगा जी की ओर चल पड़ते ।(वाच्य पहचानकर वाच्य-भेद का नाम लिखिए)
उनके द्वारा मुझे सच्चाई का अहसास कराया गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए)
मुझसे हँसा नहीं जाता । (वाच्य पहचानकर भेद का नाम लिखिए)
पंत ने प्रकृतिपरक कविताएँ लिखी हैं । (कर्मवाच्य में बदलिए)
जो बातें वाला रहा है, वे पिताजी के मित्र हैं । (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद भी लिखिए)
यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाए तो वह संस्कृति नहीं रह जाएगी । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद का नाम लिखिए)
शहनाई की जादुई आवाज का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है । (मिश्र वाक्य में बदलिए)
आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के सचिव दिव्य/दिव्या हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक–बैंक की स्थापना की गई है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
आप दिव्य/दिव्या हैं। आप अपनी आवासीय समिति के कल्याण सचिव हैं। अपनी सोसाइटी में आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग शिविर की जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।
आप भैरव/शैवी हैं। अपने क्षेत्र में सरकारी दवाखाना खुलवाने का निवेदन करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में एक ई–मेल लिखिए।
सोलर पैनल वाली कंपनी 'उर्जा' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने और बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले खेल-दिवस समारोह में किसी विशिष्ट खेल में सम्मानित व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए प्रधानाचार्य की ओर से एक पत्र लिखिए।
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत–बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:पर सेवा का सुख संकेत–बिंदु: • पर सेवा से अभिप्राय • पर सेवा से प्राप्त अनुभव • मानव जीवन की कृतार्थता
‘टोपी शुक्ला’ पाठ में टोपी के लगातार दो बार फेल हो जाने के जो कारण दिए गए हैं, क्या आप उससे सहमत हैं? सहमति या असहमति दोनों स्थितियों में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
‘सपनों के-से दिन’ पाठ में अंग्रेजों द्वारा गाँव के नवयुवकों को फ़ौज में भर्ती करने के लिए नौकरियों द्वारा उन्हें आकर्षित करने का उल्लेख किया गया है। वर्तमान समय में प्रचार–प्रसार के तरीकों में क्या परिवर्तन आया है?
‘हरिहर काका’ पाठ में हरिहर काका की तुलना मझधार में फँसी नाव पर सवार लोगों से किस आधार पर की गई है? स्पष्ट कीजिए।
‘छू न पाए सीता का दामन कोई’ की प्रतीकात्मकता ‘कर चले हम फ़िदा’ कविता के संदर्भ में कीजिए।
‘तोप पर धुँधवारी करने वाले बच्चों और खेलने करने वाली चिड़िया के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है? ‘तोप’ कविता के आधार पर लिखिए।
श्रीकृष्ण की चाकरी करने से गीता/लीला को कौन–कौन से लाभ होंगे?
‘समाज में परिवर्तन या सुधार लाने की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।’ – कबीर की साखी के माध्यम से इस कथन को सिद्ध कीजिए।
निदा फ़ाज़ली की माँ के जीव–जंतुओं और प्रकृति के प्रेम और अपनी माँ की सोच में आप क्या समानता पाते हैं? स्पष्ट कीजिए।
शैलेन्द्र ने साहित्य की एक अत्यंत मार्मिक कृति को सैलूलॉइड पर पूरी सार्थकता से उतारा है। ‘तीसरी कसम’ फ़िल्म के आधार पर सिद्ध कीजिए।