List of top Hindi Elective Questions

भीड़ लड़के ने दिल्ली में भी देखी थी, बल्कि रोज देखता था। दफ्तर जाती भीड़, खरीद फ़रोख्त करती भीड़, तमाशा देखती भीड़, सड़क क्रॉस करती भीड़। लेकिन इस भीड़ का अंदाज निराला था। इस भीड़ में एकसूत्रता थी। न यहाँ जाति का महत्त्व था, न भाषा का; महत्त्व उद्देश्य का था और वह सबका समान था; जीवन के प्रति कल्याण की कामना। इस भीड़ में दौड़ नहीं थी, अतिक्रमण नहीं था और अनोखी बात यह थी कि कोई भी स्नानार्थी किसी सैलानी आनंद में डुबकी नहीं लगा रहा था। बल्कि स्नान से ज्यादा समय ध्यान ले रहा था। दूर जलधारा के बीच एक आदमी सूर्य की ओर उन्मुख हाथ जोड़े खड़े था। उसके चेहरे पर इतना विभोर, विनीत भाव था मानो उसने अपना सारा अहम त्याग दिया है, उसके अंदर 'स्व' से जनित कुंठा शेष नहीं है, वह शुद्ध रूप से चेतन स्वरूप, आत्माराम और निर्मलानंद है।
हरी बिछली घास। दोलती कलगी छरहरे बाजरे की। अगर मैं तुम को ललाती साँझ के नभ की अकेली तारिका अब नहीं कहता, या शरद के भोर की नीहार-न्हायी कुंई, टटकी कली चम्पे की, वगैरह, तो नहीं कारण कि मेरा हृदय उथला या कि सूना है या कि मेरा प्यार मैला है। बल्कि केवल यही: ये उपमान मैले हो गये हैं। देवता इन प्रतीकों के कर गये हैं कूच। आज हम शहरातियों को पालतु मालेच पर सँवरी जूही के फूल से सृष्टि के विस्तार का - ऐश्वर्य का - औदार्य का - कहीं सच्चा, कहीं प्यारा एक प्रतीक बिछली घास है, या शरद की साँझ के सूने गगन की पीठिका पर दोलती कलगी अकेली बाजरे की। और सचमुच, इन्हें जब-जब देखता हूँ यह खुला वीरान संसृति का घना हो सिमट आता है - और मैं एकान्त होता हूँ समर्पित शब्द जादू हैं - मगर क्या समर्पण कुछ नहीं है ?
मोटापा भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में बढ़ती हुई एक स्वास्थ्य समस्या का विषय है। यह सभी आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को प्रभावित करता है। इसे शरीर में अतिरिक्त चर्बी के रूप में परिभाषित किया जाता है और आमतौर पर इसे 'बॉडी मास इंडेक्स' द्वारा मापा जाता है। मोटापा और अधिक वजन की समस्या समय के साथ बढ़ती जाती है। इसका खतरा सिर्फ़ इसी बात से तय नहीं होता कि कितना खाया जा रहा है, बल्कि किस तरह के खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन किया जा रहा है, कितनी और किस तरह की शारीरिक गतिविधियाँ की जा रही हैं, रात में कितनी अच्छी नींद ली जा रही है, इन सबसे भी यह निर्धारित होता है। मोटापे का सामाजिक माहौल और विभिन्न तनावों से भी गहरा रिश्ता है। संक्षेप में कहें तो व्यवहार और जीवन-शैली, आसपास का माहौल, पारिवारिक इतिहास और अंदरूनी शारीरिक बदलाव मोटापे के कारण हैं। अधिक वजन और मोटापा टाइप-2 मधुमेह, हृदय संबंधी रोग, कई तरह के कैंसर और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में, इस समस्या से पार पाने के लिए 'सार्वजनिक स्वास्थ्य' में संजीदगी दिखानी होगी। आमतौर पर खान-पान की आदतों में बदलाव करके, अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर और सुस्त जीवन-शैली से दूरी बनाकर हम मोटापे को काफ़ी हद तक रोक सकते हैं। डिब्बाबंद या पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन बंद करके, पोषक तत्वों की जानकारी देखकर, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की खरीददारी करके, खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों के प्रलोभनों से बचकर इस समस्या से बचाव की शुरुआत की जा सकती है। नौजवानों और वयस्कों को पार्कों और उन स्थानों पर समय बिताना चाहिए, जहाँ उनकी शारीरिक गतिविधियाँ हो सकें या उनमें चलने की आदत विकसित हो सके। छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर ही इस समस्या को हराया जा सकता है।
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए: (i) हरगोबिन होश में आया। ........ बड़ी बहुरिया का पैर पकड़ लिया, "बड़ी बहुरिया! ........ मुझे माफ़ करो। मैं तुम्हारा संवाद नहीं कह सका। ........ तुम गाँव छोड़कर मत जाओ। तुमको कोई कष्ट नहीं होने दूँगा। मैं तुम्हारा बेटा ! बड़ी बहुरिया, तुम मेरी माँ, सारे गाँव की माँ हो ! मैं अब निठल्ला बैठा नहीं रहूँगा। तुम्हारा सब काम करूँगा। ........ बोलो, बड़ी माँ, तुम ........ तुम छोड़कर चली तो नहीं जाओगी ?" बड़ी बहुरिया गरम दूध में एक मुट्ठी बासमती चूड़ा डालकर मसकने लगी। ........ संवाद भेजने के बाद से ही वह अपनी गलती पर पछता रही थी। (ii) जो समझता है कि वह दूसरों का उपकार कर रहा है वह अबोध है, जो समझता है कि दूसरे उसका अपकार कर रहे हैं वह भी बुद्धिहीन है। कौन किसका उपकार करता है, कौन किसका अपकार कर रहा है? मनुष्य जी रहा है, केवल जी रहा है; अपनी इच्छा से नहीं, इतिहास-विधाता की योजना के अनुसार। किसी को उससे सुख मिल जाए, बहुत अच्छी बात है; नहीं मिल सका, कोई बात नहीं, परंतु उसे अभिमान नहीं होना चाहिए। सुख पहुँचाने का अभिमान यदि गलत है तो दुख पहुँचाने का अभिमान तो नितरां गलत है।
निम्नलिखित काव्यांशों में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या लगभग 100 शब्दों में कीजिए: (i) तोड़ो तोड़ो तोड़ो ये ऊसर बंजर तोड़ो ये चरती परती तोड़ो सब खेत बनाकर छोड़ो मिट्टी में रस होगा ही जब वह पोसेगी बीज को हम इसको क्या कर डालें इस अपने मन की खीज को ? गोड़ो गोड़ो गोड़ो (ii) राधौ ! एक बार फिरि आवौ। ए बर बाजि बिलोकि आपने बहुरो बनहिं सिधावौ।। जे पय प्याइ पोखि कर-पंकज वार वार चुचुकारे। क्यों जीवहिं, मेरे राम लाडिले ! ते अब निपट बिसारे।। भरत सौगुनि सार करत हैं अति प्रिय जानि तिहारे। तदपि दिनहिं दिन होत झाँवरे मनहुँ कमल हिममारे।। सुनहु पथिक ! जो राम मिलहिं बन कहियो मातु संदेसो। तुलसी मोहिं और सबहिन तें इन्हको बड़ो अंदेसो।।
भीड़ लड़के ने दिल्ली में भी देखी थी, बल्कि रोज देखता था। दफ्तर जाती भीड़, खरीद फ़रोख्त करती भीड़, तमाशा देखती भीड़, सड़क क्रॉस करती भीड़। लेकिन इस भीड़ का अंदाज निराला था। इस भीड़ में एकसूत्रता थी। न यहाँ जाति का महत्त्व था, न भाषा का; महत्त्व उद्देश्य का था और वह सबका समान था; जीवन के प्रति कल्याण की कामना। इस भीड़ में दौड़ नहीं थी, अतिक्रमण नहीं था और अनोखी बात यह थी कि कोई भी स्नानार्थी किसी सैलानी आनंद में डुबकी नहीं लगा रहा था। बल्कि स्नान से ज्यादा समय ध्यान ले रहा था। दूर जलधारा के बीच एक आदमी सूर्य की ओर उन्मुख हाथ जोड़े खड़े था। उसके चेहरे पर इतना विभोर, विनीत भाव था मानो उसने अपना सारा अहम त्याग दिया है, उसके अंदर 'स्व' से जनित कुंठा शेष नहीं है, वह शुद्ध रूप से चेतन स्वरूप, आत्माराम और निर्मलानंद है।