निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए :
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राघवेंद्र पत्नी-बच्चों सहित अपने पैतृक कस्बे में
आया हुआ है। नौकरी से छुट्टियाँ न मिल पाने की मजबूरी के चलते वह चाहकर भी
हफ्ता-दस दिन से ज्यादा यहाँ नहीं रुक पाता है लेकिन उसकी इच्छा रहती है कि अम्मा-बाबू जी
पूरे साल नहीं तो साल में दो-तीन महीने तो उसके साथ मुंबई में जरूर रहें। बच्चों को संयुक्त परिवार मिले, दादा-दादी का
भरपूर प्यार मिले। अनिता, उसकी पत्नी भी यही
चाहती है। यही सोचकर उन्होंने पाँच कमरों का फ्लैट खरीदा है पर न जाने क्यों अम्मा-बाबू जी
वहाँ बहुत कम जाते हैं। साल भर में एकाध बार, वह भी चंद दिनों के लिए।
"बाबू जी, आप और अम्मा चार-छह दिनों के लिए नहीं, चार-छह महीनों के लिए
आया कीजिए। इतनी जल्दी लौट जाते हैं तो मन कचोटने-सा लगता है।"
राघवेंद्र की चाहत:
राघवेंद्र की मजबूरी:
निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में से विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए:
निम्नलिखित शब्दों के लिंग पहचानिए:
संयुक्त परिवार' इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।