निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश पर आधारित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
अश्वारोही पास आया। ममता ने रूक-रूक कर कहा- ``मैं नहीं जानती कि वह शंहंशाह था या साधारण मुगल पर एक दिन इसी झोपड़ी के नीचे वह रहा। मैंने सुना था कि वह मेरा घर बनाने की आज्ञा दे चुका था। मैं आजीवन अपनी झोपड़ी के खोदे जाने के डर से भयभीत रही। भगवान ने सुन लिया, मैं आज इसे छोड़े जाती हूँ। अब तुम इसका मकान बनाओ या महल में अपने चिर विश्राम गृह में जाती हूँ।''