दिए गए पद्यांश पर आधारित तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
अतुलनीय जिसके प्रताप का
साक्षी है प्रत्यक्ष दिवाकर।
घूम-घूम कर देख चुका है
जिनकी निर्मल कीर्ति निशाकर॥
देख चुके हैं जिनका वैभव
ये नभ के अनन्त तारागण।
अगणित बार सुन चुका है नभ
जिनका विजय घोष रण गर्जन॥