दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
पद्यांश:
सावधान मनुज! यदि विज्ञान है तलवार,
तो इसे फेंक तजकर मोह, स्मृति के पार।
हो चुका है सिद्ध रे, शिशु अभी अजान,
फूल काँटों की तुझे कुछ भी नहीं पहचान।
खेल सकता तू नहीं ले हाथ में तलवार,
काट लेगा अंग, तीखी है बड़ी यह धार॥
पाठ का शीर्षक और कवि का नाम लिखिए।
विज्ञान को तलवार क्यों कहा है?
कवि ने वैज्ञानिक युग के मानव को क्या चेतावनी दी है?
मनुष्य को अजान शिशु क्यों कहा गया है?
रेखांकित पंक्ति की व्याख्या कीजिए।