दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
सुख भोग खोजने आते सब, आये तुम करने सत्य खोज,
जग की मिट्टी के पुतले जन
तुम आत्मा के मन के मनोज !
जड़ता, हिंसा, स्पर्धा में भर
चेतना, अहिंसा, नम्र ओज,
पशुता का पंकज बना दिया
तुमने मानवता का सरोज !
उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
साधारण मनुष्य संसार में क्या खोजता है?
रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
'पशुता का पंकज' से कवि का क्या तात्पर्य है?
'स्पर्धा' और 'नम्र-ओज' शब्दों के अर्थ लिखिए।