दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
विस्तृत नभ का कोई कोना,
मेरा न कभी अपना होना,
परिचय इतना इतिहास यही
उमड़ी कल थी मिट आज चली !
उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
कवयित्री अपने जीवन की तुलना किसके साथ करती है?
उपर्युक्त अंश में कौन-सा रस है?
यह पद्यांश किस भावना को प्रकट करता है?