दिए गए गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
गद्यांश:
निंदा का उद्गम ही हीनता और कमजोरी से होता है।मनुष्य अपनी हीनता से डरता है। वह दूसरों की निंदा करके ऐसा अनुभव करता है कि वे सब निकृष्ट हैं और वह उनसे अच्छा है।
उपर्युक्त गद्यांश के पाठ एवं लेखक का नामोल्लेख कीजिए।
रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
लेखक के अनुसार अन्य निंदा को कैसे मारा जा सकता है?
'निकृष्ट' और 'उद्गम' शब्द के अर्थ लिखिए।
उपर्युक्त गद्यांश में लेखक ने किस शैली का प्रयोग किया है?