बनो संसृति मूल रहस्य, तुम्हीं से फैलेगी यह बेल
विश्व वन सौरभ से भर जाय सुमन के खेलो सुन्दर खेल ॥
और यह क्या तुम सुनते नहीं विधाता का मंगल वरदान
शक्तिशाली हो विजयी बनो विश्व में गूँज रहा जय गान ॥
प्रस्तुत पद्यांश के कविता के शीर्षक और कवि के नाम का उल्लेख कीजिए।
कवि ने किससे बेल फैलने की बात कही है?
विश्व वन सौरभ से भर जाय का भाव स्पष्ट कीजिए?
शक्तिशाली और विजयी बनो का संदेश कहाँ गूँज रहा है?
विधाता का मंगल वरदान क्या है?