Question:

 'अपने प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखिए, जिसमें छात्रों के लिए समुचित शौचालय उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया हो।'

Updated On: Nov 10, 2025
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

आवेदनपत्र

सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च विद्यालय, [आपका नगर]।
दिनांक: [तारीख]

विषय: छात्रों के लिए समुचित शौचालय उपलब्ध कराने हेतु आवेदन।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, किंतु शौचालय की उचित सुविधा नहीं है। वर्तमान शौचालय अपर्याप्त एवं जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, जिसके कारण छात्रों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

अतः आपसे निवेदन है कि विद्यालय में छात्रों के लिए समुचित एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था कराने की कृपा करें। आपके इस कार्य से विद्यार्थियों को अत्यधिक लाभ होगा।

सधन्यवाद,
आपका आज्ञाकारी छात्र,
[आपका नाम]
कक्षा – [ ]

Was this answer helpful?
0
0