Question:

आप गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर हैं। सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देते हुए तथा इसके उपयोग के पक्ष में पर्याप्त तर्क देते हुए 'दैनिक हिंदी' अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। 
 

Show Hint

संपादक को पत्र लिखते समय, समस्या बताने के साथ-साथ उसके समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव देना भी महत्वपूर्ण होता है। भाषा संक्षिप्त, विनम्र और सारगर्भित होनी चाहिए।
Updated On: Mar 7, 2026
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

परीक्षा भवन,
नई दिल्ली।

दिनांक: 20 अक्टूबर, 2023

सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक हिंदी,
नई दिल्ली।

विषय: सावर्जिनक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देने हेतु।

महोदय,

मैं आपके प्रतिष्ठित समाचार-पत्र के माध्यम से लोगों का ध्यान सावर्जिनक वाहनों के उपयोग की आवश्यकता की ओर आकर्षित करना चाहता/चाहती हूँ। आजकल इनजी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और दुर्घटनाएँ बढ़ गई हैं।

यदि हम बस, मेट्रो जैसे सावर्जिनक वाहनों का अधिक उपयोग करें, तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इससे न केवल ईंधन और धन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इस विषय पर एक लेख प्रकाशित कर लोगों को जागरूक करने की कृपा करें।

सधन्यवाद।
भवदीय/भवदीया,
गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर

Step 1: Understanding the Question:
यह एक औपचारिक पत्र (संपादक को पत्र) है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना और इसके पक्ष में तर्क प्रस्तुत करना है। शब्द सीमा 100 शब्द है।
Step 2: Detailed Explanation:
संपादकीय पत्र की संरचना:
  • प्रेषक का पता और दिनांक: सबसे ऊपर।
  • प्राप्तकर्ता का पता: 'सेवा में,' के बाद संपादक का पद और समाचार-पत्र का नाम-पता।
  • विषय: पत्र का उद्देश्य स्पष्ट करने वाला संक्षिप्त विषय।
  • संबोधन: 'महोदय' जैसा औपचारिक संबोधन।
  • विषय-वस्तु: पहले अनुच्छेद में समाचार-पत्र का उल्लेख करते हुए समस्या या विषय का परिचय दें। दूसरे अनुच्छेद में विषय के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें (जैसे प्रदूषण में कमी, ट्रैफिक में कमी, धन की बचत)।
  • अनुरोध और समापन: अंत में संपादक से लेख प्रकाशित करने का अनुरोध करें और धन्यवाद सहित औपचारिक समापन (भवदीय/भवदीया) करें।
यह उत्तर एक आदर्श संपादकीय पत्र के प्रारूप और विषय-वस्तु का पालन करता है।
Was this answer helpful?
0
0

Top CBSE X Hindi Course-A Questions

View More Questions

Top CBSE X Questions

View More Questions