‘बहुत काली सिल ज़रा से लाल केसर से जैसे धुल गई हो’ — ‘उषा’ कविता से उद्धृत इस पंक्ति में किस सिल के और कौन-से केसर से धुलने की बात कही गई है? स्पष्ट कीजिए।
‘विषम परिस्थितियाँ मनुष्य को और अधिक सक्षम बनाती हैं’ – ‘पतंग’ कविता के संदर्भ में लिखिए।
आपकी दृष्टि में कविता क्या है – ‘चिड़िया की उड़ान’, ‘फूलों का महकना’ या ‘बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा’? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
पत्रकारीय लेखन से क्या अभिप्राय है? क्या पत्रकारीय लेखन को जल्दी में लिखा गया साहित्यिक या सृजनात्मक लेखन माना जा सकता है?
‘सिंधु घाटी सभ्यता में कला या सुरुचि का महत्व था।’ ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर उदाहरण सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।
‘जुएँ’ कहानी में कक्षा के प्रथम दिन आनंद के साथ उसके सहपाठियों द्वारा की जाने वाली शरारतों का उल्लेख किया गया है। इस प्रकार की जाने वाली शरारतों के प्रति अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए लिखिए कि वर्तमान समय में उनमें क्या परिवर्तन आया है।
हफ़्ते में दो-दो बार सिनेमा देखने वाले, ग़ज़ल और फ़िल्मी गाने गुनगुनाने वाले यशोधर पंत ने बुढ़ापा क्यों ओढ़ लिया था? ‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के आधार पर लिखिए। क्या आप उनकी सोच से सहमत हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
शिरीष के फल और फूलों को देखकर लेखक को किनकी याद हो आती है और क्यों?
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में लेखक ने कौन-से मेघों के उमड़ने-गरजने और बरसने की बात कही है और उनके बरसने पर भी गगरी फूटी और बैल पियासे क्यों रह जाते हैं?
‘भक्तिन’ पाठ के आधार पर लिखिए कि एक बच्ची का पाँच वर्ष की अवस्था में ब्याह और नौ वर्ष की अवस्था में गौना कर उसे ससुराल विदा करना, तत्कालीन भारतीय समाज की किस कुरीति की ओर संकेत करता है? वर्तमान भारतीय समाज में क्या स्थिति है? स्पष्ट कीजिए।
‘पतंग’ कविता में ‘बच्चों का सूरज के सामने आने’ से क्या अभिप्राय है?
‘पतंग’ कविता के आधार पर पतंग की प्रतीकात्मकता स्पष्ट कीजिए।
‘कविता एक खेल है बच्चों के बहाने’ — पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि कविता और बच्चे में क्या समानता है।
मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य कैसे विभाजित किए जाते हैं?
पत्रकारीय विश्लेषणता से क्या अभिप्राय है? यह कैसे हासिल की जाती है?
‘सिंधु घाटी सभ्यता और संस्कृति का सामान भले ही अजयघरों की शोभा बढ़ा रहा हो, शहर जहाँ था अब भी वहीं है।’ — इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
आनंदा की शिक्षा फिर से शुरू करवाने के लिए उसकी माँ को झूठ का सहारा लेना पड़ा। क्या उसकी माँ द्वारा उठाया गया यह कदम उचित था ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी का प्रमुख पात्र वर्तमान में रहता है, किंतु अतीत को आदर्श मानता है। इससे उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा ? स्पष्ट कीजिए।
‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि जाति आधारित श्रम विभाजन का देश के आर्थिक पहलू पर क्या प्रभाव पड़ता है।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में पानी के लिए गुहार लगाते बच्चों की टोली में ‘गारगी फूटी बैल पियासा’ की बात क्यों की जा रही है ? स्पष्ट कीजिए।
‘जीवन में प्रायः सभी को अपने-अपने नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है।’ कथन का आशय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि महादेवी जी ने ऐसा किस सन्दर्भ में कहा है ?
शिरीष के माध्यम से लेखक ने कालजयी अवधूत की भाँति विपरीत परिस्थितियों में भी अविचल खड़े रहने की प्रेरणा दी है। स्पष्ट कीजिए।
‘अपनी ज़रूरत को पीछे रखकर दूसरे के कल्याण के लिए दे देना, त्याग होता है।’ ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के संदर्भ में इसका आशय उदाहरण सहित दीजिए।
पितृसत्तात्मक प्रधान समाज में भक्तिन ने अपनी बेटियों के हक की लड़ाई किस प्रकार लड़ी और उसका क्या परिणाम निकला ?