‘बादल राग कविता एक और जीवन निर्माण के नए राग का सूचक है, तो दूसरी ओर नव निर्माण के कारक भैरव संगीत का’ — इस कथन के पक्ष या विपक्ष में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
‘रुबाई’ से आप क्या समझते हैं? पाठ्यक्रम में संकलित रुबाई ‘आँगन में लिए चाँद के टुकड़े…’ के आधार पर लिखिए कि आकाश के चाँद और गोदी के चाँद में क्या समानता है।
‘लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप’ प्रसंग ईश्वरीय राम का पूरी तरह से मानवीकरण है। सिद्ध कीजिए।
समाचार-पत्र में विचारप्रक लेखन का महत्व बताते हुए संपादकीय लेखन पर टिप्पणी लिखिए।
‘उल्टा पिरामिड शैली’ का विकास कैसे हुआ? समाचार लेखन में इस शैली का महत्व प्रतिपादित कीजिए।
जनसंचार के विभिन्न माध्यम आपस में एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं या पूरक सहयोगी? इस संबंध में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
खुदाई में मिले अवशेषों के आधार पर क्या सिंधु घाटी सभ्यता को ‘जल-संस्कृति’ कहा जा सकता है? पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
कथानायक को अपने मनचाहे लक्ष्य तक पहुँचाने में आप सर्वाधिक योगदान किसका मानते हैं और क्यों? ‘जूठा’ पाठ के आधार पर तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार लिखिए।
यशोधर बाबू के परिवार में विचारों की भिन्नता के बावजूद अधिकांश एक ही छत के नीचे रह रहे हैं – इसका क्या कारण रहा होगा? क्या वर्तमान परिवारों में भी यह परंपरा देखी जा सकती है? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘रक्षाबंधन की सुबह रस की पुतली’ रुबाइयों से उद्धृत इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि शायर ने राखी के कच्चे धागों और बिजली के लच्छों का भाई-बहन से क्या संबंध स्थापित किया है।
तुलसीदास ने संसार के समस्त लीला प्रपंचों का आधार किसे तथा क्यों बताया है और इसका समाधान उन्होंने किस प्रकार सुझाया है? लिखिए।
क्या ‘बादल राग’ कविता को लघुमानव की खुशहाली का राग कहा जा सकता है? पक्ष या विपक्ष में तर्क लिखिए।
वर्तमान समय में समाचार-पत्रों या दूसरे जनसंचार माध्यमों में खेलों को बहुत अधिक महत्त्व क्यों दिया जाने लगा है?
समाचार लेखन और फीचर लेखन के बीच के अंतर को स्पष्ट कीजिए।
जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे प्राचीन माध्यम कौन-सा है? उसकी दो-दो ख़ूबियों और ख़ामियों के बारे में लिखिए।
‘उत्थान में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर लिखिए कि वे कौन-सी विशेषताएँ हैं, जो सिंधु घाटी सभ्यता को दूसरी सभ्यताओं से अलग ला खड़ा करती हैं।
‘सॉल्टलोंकर की अध्ययन शैली के कारण लेखक के जीवन को एक नई दिशा मिली।’ ‘जूझ’ पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
यशोधर बाबू को अपने पारिवारिक सदस्यों से किस प्रकार की शिकायतें थीं? ‘सिल्वर वेडिंग’ पाठ के आधार पर लिखिए।
भवितन का कौन-सा गुण विषम परिस्थितियों में उसे विशिष्ट बनाता है और क्यों?
‘मेरी कल्पना का आदर्श समाज’ — शीर्षक पाठ में अंबेडकर ने आदर्श-समाज का आधार किन तत्त्वों को माना है? उनके अनुसार लोकतंत्र में क्या भाव होने चाहिए?
शिरिष और कबीर दोनों को हज़ारीप्रसाद द्विवेदी जी ने एक ही श्रेणी में किस आधार पर रखा है? स्पष्ट कीजिए।
‘पहचान की तलाश’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि गाँव में फैली महामारी के समय प्रकृति भी मनुष्य के दुख में दुखी थी।
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में अनावृष्टि को दूर करने के लिए अंतिम उपाय के रूप में क्या किया जाता है? इस उपाय के प्रति लेखक के दृष्टिकोण के विषय में अपनी राय स्पष्ट कीजिए।
‘आवश्यकता से अधिक खरीदारियाँ ही बाज़ार में शोषण का रूप धारण कर लेती है।’ ‘बाज़ार दर्शन’ पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष में तर्क सहित उत्तर दीजिए।
कोई बात पेचदार कैसे हो जाती है? ‘बात सीधी थी’ कविता के आधार पर लिखिए।