‘जूझ’ कहानी के नायक आनंद से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ? स्पष्ट कीजिए।
‘आना सब कुछ चाहिए, सीखना हर एक की बात ठहरी, लेकिन अपनी छोड़नी नहीं हुई।’ – यह कथन ‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी में किस संदर्भ में कहा गया ? इस विषय में अपने विचार तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कीजिए।
इंद्रसेन पर पानी फेंकने के विषय में ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में जीजी और लेखक के विचारों की तुलना करते हुए लिखिए कि आप किसके विचारों से सहमत हैं और क्यों ?
‘बाज़ार दर्शन’ पाठ को पढ़ने के बाद आप अपने आपको किस तरह का क्रेता मानते हैं और क्यों ?
संचार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के आ जाने पर भी मुद्रित माध्यमों की लोकप्रियता बने रहने के क्या कारण हैं ?
विशेष लेखन की भाषा–शैली सामान्य लेखन से अलग कैसे है ?
रेडियो नाटक का लेखन करते समय विशेष सावधानी क्यों बरतनी पड़ती है ?
नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन में ‘मैं’ शैली के प्रयोग के विषय में क्या स्थिति है ?
‘बाज़ार–दर्शन’ पाठ से उद्धृत कथन ‘तप की राह रेगिस्तान को जाती होगी, मोक्ष की राह वह नहीं है’ — का आशय स्पष्ट कीजिए।
‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि आधुनिक समय में मनुष्य को व्यवसाय बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ जाती है ? पेशा बदलने की अनुमति नहीं होने का क्या दुष्परिणाम होता है ?
शिक्षा के विषय में कालिदास और हज़ारीप्रसाद द्विवेदी जी के विचारों के अंतर को स्पष्ट कीजिए।
‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के आधार पर लिखिए कि प्राचीन लोक कलाएँ क्यों लुप्त हो रही हैं ? इन्हें पुनर्जीवित रखने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं ?
सूखे की समस्या को दूर करने के लिए गाँव वालों द्वारा ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में किए गए उपायों को आप कितना उचित मानते हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
‘बात सीधी थी पर’ कविता में ‘बात को कील की तरह ठोंकना’ से क्या अभिप्राय है ?
‘छोटा मेरा खेत’ कविता में ‘कल्पना के रसास्वादन’ से कवि का क्या तात्पर्य है ?
‘बादल राग’ कविता के आधार पर लिखिए कि ऊँची–ऊँची अट्टालिकाओं में रहने वाला पूँजीपति वर्ग किससे और क्यों भयभीत हो जाता है ?
कविता और फूल दोनों के महकने को समान मानते हुए भी कवि ने यह क्यों कहा है कि ‘कविता का खिलना फूल क्या जाने’। ‘कविता के बहाने’ पाठ के आधार पर लिखिए।
‘खतरनाक परिस्थितियों का सामना कर मनुष्य और अधिक सक्षम बनता है।’ — ‘पंत’ कविता के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिए।
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्यों का विभाजन किस प्रकार किया जाता है ?
समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन का कार्य विषय-विशेषज्ञों से करवाने के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
रेडियो को श्रोताओं से संचालित माध्यम क्यों माना जाता है ?
हिंदी वेब पत्रकारिता की क्या स्थिति है ?
सिनेम, रंगमंच और रेडियो नाटक के बीच क्या–क्या समानताएँ हैं ?