निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए : गोरज बिराजै भाल लहलही बनमाल आगे गैयाँ पाछे ग्वाल गावै मृदु बानि री । तैसी धुनि बाँसुरी की मधुर मधुर जैसी, बंक चितवनि मंद-मंद मुसकानि री । कदम बिटप के निकट तटिनी के तट अटा चढ़ि चाहि पीत पट फहरानि री । रस बरसावैं तन-तपनि बुझावैं नैन, प्राननि रिझावै वह आवै रसखानि री।।