Question:

निम्नलिखित पिठत गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृितयाँ कीिजए :

हमने अपने जीवन में बाबू जी के रहते अभाव नहीं देखा। उनके न रहने के बाद जो कुछ मुझपर बीता, वह एक दूसरी तरह का अभाव था कि मुझे बैंक की नौकरी करनी पड़ी। लेकिन उससे पूर्व बाबू जी के रहते मैं जब जन्मा था तब वे उत्तर प्रदेश में पुलिस मंत्री थे। उस समय गृहमंत्री को पुलिस मंत्री कहा जाता था। इसलिए मैं हमेशा कल्पना किया करता था कि हमारे पास ये छोटी गाड़ी नहीं, बड़ी आलीशान गाड़ी होनी चाहिए। बाबू जी प्रधानमंत्री हुए तो वहाँ जो गाड़ी थी वह थी, इंपाला शेवरलेट। उसे देख-देख बड़ा जी करता कि मौका मिले और उसे चलाऊँ। प्रधानमंत्री का लड़का था। कोई मामूली बात नहीं थी। सोचते-विचारते, कल्पना की उड़ान भरते एक दिन मौका मिल गया। धीरे-धीरे हिम्मत भी खुल गई थी ऑर्डर देने की। हमने बाबू जी के निजी सचिव से कहा- "सहाय साहब, जरा ड्राइवर से कहिए, इंपाला लेकर रेजिडेंस की तरफ आ जाएँ।"
दो मिनट में गाड़ी आकर दरवाजे पर लग गई। अनिल भैया ने कहा- "मैं तो इसे चलाऊँगा नहीं। तुम्हीं चलाओ।"
मैं आगे बढ़ा। ड्राइवर से चाभी माँगी। बोला-"तुम बैठो, आराम करो, हम लोग वापस आते हैं अभी।" 

(3)(i) गद्यांश में उल्लेखित विलोम शब्द की जोड़ी ढूँढ़कर लिखिए : 
 

Show Hint

विलोम शब्द या समानार्थी शब्द ढूँढ़ते समय, गद्यांश को ध्यान से पढ़ें। कभी-कभी ये शब्द एक ही वाक्य में मिल जाते हैं।
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

Step 1: Understanding the Concept:
प्रश्न में गद्यांश में से विलोम शब्दों (antonyms) का एक जोड़ा खोजने के लिए कहा गया है।

Step 2: Detailed Explanation:
गद्यांश में एक वाक्य है: "इसलिए मैं हमेशा कल्पना किया करता था कि हमारे पास ये छोटी गाड़ी नहीं, बड़ी आलीशान गाड़ी होनी चाहिए।"
इस वाक्य में 'छोटी' और 'बड़ी' शब्द एक दूसरे के विलोम हैं।

Step 3: Final Answer:
गद्यांश में उल्लेखित विलोम शब्द की जोड़ी है - छोटी \(\times\) बड़ी

Was this answer helpful?
0
0

Top Maharashtra Class X Board हिंदी Questions

View More Questions

Top Maharashtra Class X Board शब्द संपदा Questions

View More Questions