Comprehension

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

जलवायु परिवर्तन के साथ जैसे-जैसे मौसम का 'पैटर्न' समुद्र के स्तर को प्रभावित कर रहा है, नदी प्रणालियों में भूकम्प से होने वाले महाविनाशकारी परिवर्तनों को समझना अपरिहार्य हो चला है। धरती लगातार हिल रही है। पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं। नदियाँ वैसे भी, विशेष रूप से मार्ग और प्रवाह में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होती हैं। भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जिससे संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान पहुँच सकता है। हाल में, जब अध्येताओं की एक टीम ने ढाका से सौ किलोमीटर दक्षिण में नदी की पुरानी मुख्यधारा खोजने के लिए सैटेलाइट चित्रों का इस्तेमाल किया तो उस इलाके में भूकम्पीय संकेत चिह्न मिले। इस क्षेत्र में गंगा और ब्रह्मपुत्र की प्लेटें करीब होने से यहाँ अकसर तेज भूकम्प आते रहे हैं। डेल्टा वाले नदी क्षेत्र में उच्च तीव्रता का भूकम्प आने पर प्रवाह का रास्ता पूरी तरह बदल सकता है। वहाँ तबाही इसलिए बहुत भयावह होगी, क्योंकि अब उस क्षेत्र में लाखों की घनी बसावट है।

भूकम्पीय गतिविधियों और नदियों के प्रवाह पर बारीक नजर रखे हुए वैज्ञानिक लगातार ऐसे जोखिम वाले तमाम वैश्विक क्षेत्रों की पहचान करने में जुटे हैं। सब कुछ के बावजूद, किसी भूकम्प के सटीक मापदंडों या किसी भी क्षण नदी के बहाव के बारे में पूर्वानुमान लगाना असंभव है।

Question: 1

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।

कथन: नदी प्रणालियों में भूगर्भीय विनाशकारी बदलावों को समझना आवश्यक हो गया है।
कारण: भूखमप से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।

Updated On: Jan 13, 2026
  • कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  • कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  • कथन सही है और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
  • कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

The Correct Option is C

Solution and Explanation

कथन सही है क्योंकि नदी प्रणालियों में भूगर्भीय बदलावों को समझना पर्यावरण के बदलाव और उनके परिणामों को पहचानने के लिए आवश्यक है।
कारण भी सही है क्योंकि भूखमप जैसे प्राकृतिक घटनाएं नदी के मार्ग को प्रभावित करती हैं, जिससे विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जैसे बाढ़, पानी की दिशा में बदलाव, आदि।

Was this answer helpful?
0
0
Question: 2

अध्ययनकर्ताओं को ढाका के दक्षिण में नदी की मुख्यधारा खोजते हुए क्या जानकारी मिली?

Updated On: Feb 7, 2026
  • उस क्षेत्र के पहाड़ों में दरारें मिली।
  • उस क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी मिली।
  • नदी की पुरानी मुख्यधारा इस क्षेत्र से गायब हो चुकी है।
  • उस इलाके में नदी की पुरानी मुख्यधारा के संकेत-चिह्न मिले।
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

The Correct Option is D

Solution and Explanation

अध्ययनकर्ताओं को ढाका के दक्षिण में नदी की पुरानी मुख्यधारा के संकेत-चिह्न मिले, जो यह दर्शाते हैं कि नदी का मार्ग पहले इस क्षेत्र से होकर गुजरता था, लेकिन अब यह मार्ग बदल चुका है।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 3

डेटा वाले क्षेत्र में तीव्र भूकंप आने से होगा:
(I) नदी-मार्ग बदल सकता है।
(II) भयनाक तबाही होगी।
(III) उन क्षेत्रों में घनी बसावट हो सकती है।
(IV) वहां अक्सर तेज भूकंप आते रहेंगे।

Updated On: Feb 7, 2026
  • I - II
  • II - III
  • III - IV
  • I - IV
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

The Correct Option is A

Solution and Explanation

भूकंप के कारण नदी-मार्ग बदल सकते हैं और भारी तबाही हो सकती है, क्योंकि भूकंप का प्रभाव स्थल के भौतिक संरचनाओं पर होता है, जिससे नदी के रास्ते और अन्य प्राकृतिक परिवर्तन हो सकते हैं।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 4

कंप के सतही मानक और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना असंभव क्यों है?

Updated On: Jan 13, 2026
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

भूकंप के सतही मानक और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना असंभव इसलिए है क्योंकि भूकंप के परिणामस्वरूप स्थल में अचानक और अप्रत्याशित बदलाव हो सकते हैं, जिससे नदी के बहाव में भी परिवर्तन हो सकता है। इन घटनाओं को पूर्वानुमानित करना बहुत कठिन होता है, क्योंकि भूकंप के दौरान होने वाले बदलावों का पैटर्न ज्ञात नहीं होता।
Was this answer helpful?
0
0
Question: 5

पृथ्वी में हो रही लगातार भर्ति हलचल के कौन-से परिणाम हो रहे हैं और हो सकते हैं?

Updated On: Jan 13, 2026
Show Solution
collegedunia
Verified By Collegedunia

Solution and Explanation

पृथ्वी में हो रही लगातार भर्ति हलचल के कारण निम्नलिखित परिणाम हो सकते हैं:

  1. भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां, जिससे विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं।
  2. स्थल की स्थिति में बदलाव, जैसे पर्वत श्रृंखलाओं का निर्माण या समुद्र स्तर में बदलाव।
Was this answer helpful?
0
0

Top CBSE X Questions

View More Questions